सत्य वचन | satya wachan |

....सत्य वचन....
✍सुनने की आदत डालो क्योंकि
ताने मारने वालों की कमी नहीं हैं।
✍मुस्कराने की आदत डालो क्योंकि रुलाने वालों की कमी नहीं हैं
✍ऊपर उठने की आदत डालो क्योंकि टांग खींचने वालों की कमी नहीं है।
✍प्रोत्साहित करने की आदत डालो क्योंकि हतोत्साहित करने वालों की कमी नहीं है!!
✍सच्चा व्यक्ति ना तो नास्तिक होता है ना ही आस्तिक होता है ।
सच्चा व्यक्ति हर समय वास्तविक होता है......
✍छोटी छोटी बातें दिल में रखने से
बड़े बड़े रिश्ते कमजोर हो जाते हैं"
✍कभी पीठ पीछे आपकी बात चले
तो घबराना मत ... बात तो
"उन्हीं की होती है"..
जिनमें कोई " बात " होती है

"निंदा" उसी की होती हे जो"जिंदा" हैँ मरने के बाद तो सिर्फ "तारीफ" होती है।
copyright © 2015- 2016.. Powered by Blogger.